{"_id":"573610654f1c1b360791986b","slug":"vaalmeeki-samaaj-ke-logon-ne-nikaala-juloos","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि समाज के लोगों ने निकाला जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि समाज के लोगों ने निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Fri, 13 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
सफाई मजदूर शाखा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई मजदूर शाखा नगर पालिका की बैठक कचहरी रोड स्थित शिवदत्त पार्क में आयोजित की गई। मजदूर शाखा के तत्वावधान में वाल्मीकि समाज के लोगों ने जुलूस निकाल कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। जुलूस महिला अस्पताल के पास से निकाला गया। यहां से समाज के लोग जुलूस लेकर डीएम कार्यालय तक गए। इसमें वाल्मीकि समाज की तीन सौ साल पुरानी मरघट की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे के प्रयास पर रोष प्रकट किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुुए मुकेश पहलवान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद मरघट की जमीन पर बाउंड्रीवाल नहीं कराई जा रही है। इसकी वजह से प्रभावशाली लोग इस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाज के लोगों ने एकत्रित होकर कब्जा कर रहे लोगों को दौड़ा दिया था, लेकिन कब्जा कर रहे लोग प्रभावशाली हैं। उनके द्वारा आगे भी मरघट की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा सकता है। बता दें कि दो दिन पूर्व भी सैकड़ों वाल्मीकि समाज के लोगों ने कचहरी से गांधी मार्केट होते हुए जुलूस निकाला था। इसमें काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं। बालकपूर, करतार सिंह, रामकिशन ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है।