फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   utsaah ke saath hajaaron ne kiya yogaabhyaas

उत्साह के साथ हजारों ने किया योगाभ्यास

Tue, 21 Jun 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 21 Jun 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
utsaah ke saath hajaaron ne kiya yogaabhyaas
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार सुबह शहर के कई स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों लोगों ने योग-प्राणायाम किया। जीआईसी पर संपन्न मुख्य आयोजन में ओम के उच्चारण से परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित योग शिविर में सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया। पुरुष महिलाएं बच्चे सभी मैदान में योग कर निरोगी बनने पहुंचे। आयोजन का शुभारंभ प्रार्थना से हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि योग भारत की विरासत है। आज पूरा विश्व भारत की इन यौगिक क्रियाओं का अनुसरण कर रहा है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डाक्टर नरेंद्र उपाध्याय ने व्यस्ततम दिनचर्या के लिए योग प्राणायाम को अचूक बताया। आयुष विभाग के निर्देश पर आचार्य व्यास ने शिविर का शुभारंभ खड़े होकर कंधा आसन, तार आसन, वृक्षासन कराया। तत्पश्चात बज्र आसन, मंडूक आसन, भ्रामरी, कपालभाति आदि किए गए। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के मुख्य संयोजक आचार्य व्यास ने योग, आसन एवं प्राणायाम के लाभ भी बताए। डॉ शिवनंदन सिंह यादव ने अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया। उपस्थित लोगों में राकेश गांधी पालिकाध्यक्ष, बीएसए एसएस यादव, मेधाव्रत शास्त्री, चोब सिंह धनगर, धर्मवीर गहलौत, अमोल सिंह, रनवीर सिंह यादव, रामौतार आर्य, मुकेश यादव, ओमप्रकाश अकेला प्रमुख थे। इसके अलावा पुलिस लाइन के ग्राउंड में मंगलवार सुबह एडिशनल एसपी विसर्जन सिंह ने पुलिसकर्मियों को योग के तरीके सिखाते हुए स्वस्थ रहने के लिए योग क्रिया को जरूरी बताया। इसके अलावा अरुणा नगर में योगाचार्य यशवीर सिंह ने स्थानीय लोगों को शिविर लगा कर योग के गुर सिखाते हुए निरोग काया के लिए योग जरूरी बताया। डा. वीके गुप्ता, कैप्टन तारा कुशवाह, डा. आशुतोष गुप्ता, डा. प्रेमीराम मिश्रा, सुमन खेमका, संगीता गुप्ता, भूप सिंह शाक्य, योगेश सक्सेना मौजूद रहे। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सभागार में श्रीराम चंद्र मिशन के  तत्वावधान में हर्टफुलनेस टीम द्वारा रिलेक्सेशन एवं मेडीटेशन का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ पर योग शिक्षक अवनीश कुमार एवं रामेश्वर सिंह किया। संचालन विष्णुदयाल अधिवक्ता ने किया। इस अवसर पर बार के अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा, सचिव रेशपाल सिंह राठौर  उपस्थित रहे।
विज्ञापन

------------
योग गुरु का आभार
जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सुबह साढ़े पांच बजे समिति अध्यक्ष राकेश कुलश्रेष्ठ के शांती नगर स्थित आवास पर एकत्रित लोगों ने योग प्राणायाम के बाद बाबा रामदेव का आभार जताया। उपस्थित लोगों में धर्मानंद कौशिल्यान, राजेश माथुर, रतन प्रकाश, हिमांशु कुलश्रेष्ठ, अमर कौशिल्यान, अर्चना सक्सेना प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
एनसीसी कैडेट् ने किया योग
एटा। जनता महाविद्यालय परसौंन एवं गोमती स्मारक विज्ञान महाविद्यालयों में एनसीसी कैडिट ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर योग गुरु आचार्य महेंद्र सिंह ने योग एवं इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी। प्राचार्य डाक्टर विजय सिंह ने योग अपनाने की सलाह दी। उपस्थित लोगों में डाक्टर नरेंद्र सिंह, हवलदार भू दयाल सिंह, श्याम प्रताप सिंह, महेश चंद्र शर्मा, कादंबरी यादव, अखिलेश मौर्य प्रमुख थे।

-------
भारत विकास परिषद ने मनाया योग दिवस  
भारत विकास परिषद के तत्वावधान में जिलाधिकारी सभागार प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। शाखा अध्यक्ष राहुल कपूर व योग शिक्षक यशवीर सिंह चौहान ने मंत्रोच्चारण व सरस्वती वंदना के साथ योग शिविर का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों में डाक्टर प्रेमी राम मिश्र, दीप्ति चौहान, पूनम अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, डॉ विशाल गुप्ता आदि प्रमुख थे। केशव प्रताप, राजेंद्र सिंह राठौर, ओम अग्रवाल, सुनील सोलंकी, अवधेश गुप्ता, योगेश सक्सेना, रीतिका कपूर, परिधि अग्रवाल, भानु प्रताप,भूप सिंह शाक्य, हुब्ब लाल, अरुण माहेश्वरी, मीरा माहेश्वरी प्रमुख थे। इस अवसर पर परिषद द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed