फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   UP Board: Exam will be held at 92 centers from today, 57369 will participate.

यूपी बोर्ड : आज से 92 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 57369 करेंगे प्रतिभाग

Wed, 21 Feb 2024 04:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 21 Feb 2024 04:44 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Exam will be held at 92 centers from today, 57369 will participate.
एटा। यूपी बोर्ड की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। जिले में 92 केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को सभी केंद्रों पर तैयारियों का दौर चलता रहा। इस बार कुल 57369 विद्यार्थी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा देंगे। मुख्यालय सहित लखनऊ से केंद्रों की निगरानी की जाएगी। अगर केंद्र पर लापरवाही मिली तो एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार समय का बदलाव हुआ है। बीते वर्ष तक परीक्षा सुबह 8 से 11 बजे तक होती थी। इस बार 8:30 से 11:45 तक प्रथम पाली में परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में 2 से 5 बजे तक का समय निर्धारित किया है। शाम की पाली में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की परीक्षा संपन्न होगी। नकल विहीन परीक्षा के लिए केंद्रों पर वॉइस रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। मुख्यालय पर बने मॉनीटरिंग कक्ष से केंद्रों की निगरानी की जाएगी। परीक्षा के लिए केंद्रों पर प्रश्नपत्र सहित उत्तर पुस्तिकाएं पूर्व में ही पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

बुधवार को केंद्रों पर तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दिया जाता रहा है। बताया गया कि केंद्र पर परीक्षार्थियों को 8:15 तक प्रवेश दिया जाएगा। अगर किसी कारण के वह देरी से पहुंचता है तो उसे परीक्षा शुरू होने के उपरांत 30 मिनट तक केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल का हिंदी का प्रश्नपत्र है। जबकि शाम की पाली में हाईस्कूल का काॅमर्स का और इंटरमीडिएट का हिंदी का प्रश्नपत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
बनाया गया कंट्रोल रूम
परीक्षा को लेकर जिले में जीआईसी पर मॉनीटरिंग कक्ष बनाया गया है। यहां से सभी केंद्रों पर निगरानी की जा रही है। इसके लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यानि दो स्तर से केंद्रों की निगरानी की जाएगी। अगर कहीं कोई गड़बड़ी मिली तो टीम वहां पहुंचेगी।
-----------
तीन हैं संकलन केंद्र
परीक्षा को लेकर तीनों तहसीलों में एक-एक संकलन केंद्र बनाया गया है। जहां प्रश्न पत्र के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करना होगा। सदर तहसील क्षेत्र के केंद्रों के लिए जीआईसी, जलेसर क्षेत्र के लिए आदर्श इंटर कॉलेज व अलीगंज में गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया गया है।

------------
आंकड़ों पर एक नजर
हाईस्कूल के परीक्षार्थी- 31125
इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी- 26244
जोनल मजिस्ट्रेट- 5
सेक्टर मजिस्ट्रेट- 23
स्टेटिक मजिस्ट्रेट- 92
केंद्र व्यवस्थापक- 92
बाहरी केंद्र व्यवस्थापक- 92
सचल दल- 6
कक्ष निरीक्षक माध्यमिक- 1310
कक्ष निरीक्षक बेसिक- 1800
कुल कक्ष निरीक्षक- 3110
-------------
वर्जन
बृहस्पतिवार से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं है। अगर कहीं कोई लापरवाही मिली तो एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिले में 92 केंद्रों पर परीक्षा होगी। -चंद्रकेश सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed