{"_id":"6a4fe0ef4ce41d96350f5e4f","slug":"uncles-funeral-procession-left-before-the-nieces-wedding-palanquin-etah-news-c-163-1-eta1002-153095-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भतीजी की डोली से पहले उठी चाचा की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भतीजी की डोली से पहले उठी चाचा की अर्थी
Thu, 09 Jul 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। भतीजी के विवाह की खुशियों के बीच चाचा की मौत से घर में मातम पसर गया। किसी तरह से वैवाहिक रस्में निभाने के बाद विदाई की तैयारी की गई। दुल्हन ने चाचा की अंतिम विदाई से पहले जाने से मना कर दिया। इस वजह से पहले चाचा की अंत्येष्टि हुई और बाद में भतीजी को विदा किया गया।
कोतवाली देहात के गांव नगला पवल निवासी अर्जुन (20) दिल्ली में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे। बुधवार को गांव में भतीजी मंजू का विवाह था तो वह शहर से कुछ सामान लेकर घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में गांव गड्डनपुर के पास केंटर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अर्जुन को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं और मंगल गीतों की जगह करुण क्रंदन होने लगा। किसी तरह से रात में फेरे डलवा कर विदा की गई, मगर दो किलोमीटर आगे जाने के बाद मंजू अपने चाचा को याद कर रोते हुए बेहोश हो गई। इस वजह से उसे वापस लेकर आए और अंत्येष्टि के बाद फिर से विदा किया गया।