फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fewer passengers turned out on Pratipada; there was no shortage of buses either.

Etah News: प्रतिपदा में कम निकले यात्री, बसों की भी नहीं पड़ी कमी

Sat, 29 Aug 2026 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 29 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Fewer passengers turned out on Pratipada; there was no shortage of buses either.
स्टैंड पर खड़ी बस में दिल्ली जाने के लिए बैठते यात्री। संवाद
एटा। जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज स्टैंड पर शनिवार को कम भीड़ रही। इसका कारण रहा कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा होने के कारण कुछ लोगों ने यात्रा करने से परहेज किया है। बस से यात्रा कर रही महिला यात्रियों से बात की गई तो उन्होंने निशुल्क सफर को बेहतर बताया। इसके अलावा मैनपुरी जाने वाले कुछ यात्रियों को बस के लिए एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को धार्मिक मान्यताओं के चलते कुछ लोगों ने यात्रा करने से परहेज किया। हालांकि बसों के संचालन पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा और यात्रियों के लिए अधिकांश मार्गों पर बसें उपलब्ध रहीं। बस स्टैंड पर मौजूद महिला यात्रियों ने निशुल्क बस यात्रा की सुविधा को बेहतर बताया। उनका कहना था कि इससे आवागमन में आर्थिक राहत मिल रही है। वहीं मैनपुरी जाने वाले यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। रूट के लिए बस उपलब्ध न होने के कारण यात्रियों को करीब एक घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा। इससे यात्रियों में नाराजगी भी दिखाई दी। हालांकि अन्य प्रमुख मार्गों पर बसों की उपलब्धता सामान्य रही।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला संजय नगर निवासी आशीष ने बताया कि वह अपनी बहन को मैनपुरी वाली बस में बिठाने आए हैं। करीब एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं मगर वहां के लिए कोई बस नहीं मिली। जो भी बसें आ रही हैं वह कुरावली और भोगांव से होकर गुजर रही हैं। बस में बैठी राधा देवी ने बताया कि वह दादरी जा रही हैं, कल आने पर और आज जाने पर कोई किराया नहीं देना पड़ा। इसके कारण त्योहार पर धन की बचत हुई। वहीं मीना देवी ने बताया कि वह पति के साथ दिल्ली में रहती हैं। बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाने आई थीं, आज लौट रही हैं। आवागमन के दौरान किराया नहीं लगा, इस वजह से आर्थिक राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed