{"_id":"6a9314352b4ceaf674074a38","slug":"the-month-of-bhadrapada-a-golden-period-of-restraint-renunciation-and-penance-etah-news-c-163-1-eta1002-155745-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भाद्रपद मास संयम, त्याग और तप का स्वर्णिम काल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भाद्रपद मास संयम, त्याग और तप का स्वर्णिम काल
Sat, 29 Aug 2026 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
पुरानी बस्ती स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते जैन समाज के श्राव
एटा। पुरानी बस्ती स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़े मंदिर में शनिवार को धार्मिक आयोजन हुए। सुबह जिन अभिषेक के बाद आचार्य नयन सागर महाराज के मुखारविंद से वृहद शांति धारा कराई गई। सुराज चंद, सुबोध जैन व सुभाष जैन परिवार की ओर से श्री चंद्रप्रभु महामंडल विधान कराया गया। मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान को अर्घ्य समर्पित किए। इस दौरान आचार्य श्री ने कहा कि भाद्रपद मास संयम, त्याग और तप का महीना है।
इससे पूर्व श्रेयांशनाथ महामंडल विधान शैलेंद्र शैली परिवार की ओर से कराया गया और निर्वाण लड्डू अर्पित किया गया। रक्षाबंधन महामंडल विधान में श्रद्धालुओं ने अकंपनाचार्य सहित सात सौ मुनियों के आरोग्य लाभ और यतिरक्षा के लिए श्रीफल समर्पित किए। श्रावकों ने आचार्य श्री की पिच्छिका पर रक्षा सूत्र बांधकर जिनशासन की रक्षा का संकल्प लिया। शाम को विक्की एंड पार्टी भोपाल ने गुरु भक्ति व आरती का संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विधानाचार्य विपिन स्वामी ने विधान की क्रियाएं संपन्न कराईं। सुराजचंद जैन, सुबोध अल्ला, सुभाष जैन, रजनी जैन, शशांक जैन, हर्षू जैन, संजीव जैन, सोनू जैन, अभिनव जैन, राहुल जैन, आदि मौजूद रहे।