फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   two sides clashed over dance on dj

डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष

Tue, 18 Jan 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
two sides clashed over dance on dj
एटा। डीजे पर डांस को लेकर सोमवार को जैथरा कस्बा में दो पक्ष भिड़ गए। जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है। जैथरा कस्बा के नेहरू नगर निवासी आरती के घर के एक बच्चे का जन्मदिन सोमवार को था। कार्यक्रम के चलते पड़ोस के मंदिर परिसर में डीजे लगाया गया। जहां शाम के समय नेहरू नगर निवासी बबली के परिजन डीजे पर डांस करने लगे। इसी के चलते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों मेें मारपीट हो गई। आरती पक्ष ने सरवन सहित चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। वहीं बबली ने मिंटू सहित पांच नामजद पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जैथरा थाना प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि डीजे पर डांस को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed