फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two children riding an e-rickshaw died and two were injured after being hit by a loader.

Etah News: लोडर वाहन की चपेट में आने से ई-रिक्शा में सवार दो बच्चों की मौत, दो घायल

Tue, 13 Jan 2026 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 13 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two children riding an e-rickshaw died and two were injured after being hit by a loader.
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में होता घायल बालिका का उपचार। संवाद
एटा। शहर में गोशाला के पास सोमवार शाम को लोडर वाहन की चपेट में आने से ई-रिक्शा पलट गया। इसके चलते उसमें सवार चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की मौत हो गई। परिजन बच्चों के शव को पोस्टमार्टम कराए बिना ही घर ले गए।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के रेवाड़ी मोहल्ला निवासी राजेश कुमार ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व उन्होंने नया ई-रिक्शा खरीदा था। सोमवार को मोहल्ले का ही रहने वाला महेंद्र सिंह रिक्शे में आठ-दस बच्चों को साथ लेकर घूमने के लिए गया। कब्रिस्तान रोड से अलीगंज मार्ग होते हुए मंडी पहुंचा। वहां काफी देर तक बच्चों को घुमाने के बाद देर शाम जीटी रोड से होते हुए वापस घर की ओर आ रहा था। गोशाला के पास एक अज्ञात लोडर वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया।
विज्ञापन

ई-रिक्शा पलटते ही उसमें बैठे बच्चे चीखने लगे। यह देखकर वहां मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शा को उठाते हुए घायल बच्चों को निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद राजेश की पुत्री प्रांशी (8) के अलावा मोहल्ले के अमित (5) को मृत घोषित कर दिया। वहीं पवन और ईशा का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed