फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tue song sung worship Govardhan

गोवर्धन पूजन कर गाए मंगल गीत

Mon, 31 Oct 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 31 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Tue song sung worship Govardhan
गोवर्धन पूजन कर गाए मंगल गीत - फोटो : अमर उजाला
दीपोत्सव के चौथे दिन प्रतिपदा को गोवर्धन महाराज की पूजा हुई। घर-घर गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर महिलाओं ने मंगल गीत गाए। मंदिरों में भी गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजा आर्चन की गई। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन की परिक्रमा कर मनौती मांगी। मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

घरों के बाहर सोमवार सुबह गोवर्धन महाराज का पूजन किया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। घर-घर अन्नकूट महोत्सव मनाते हुए परिवार की खुशहाली और स्वास्थ्य की कामना की। दरअसल, दीपावली की पड़वा पर गोवर्धन पूजा की परंपरा है। परंपरा के तहत गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति को बनाकर उसकी पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता के चलते सोमवार को प्रात: महिलाओं ने पूजा की। इसके बाद घरों में परिवार की महिलाओं ने सामूहिक रुप से गाय के गोबर से घर के आंगन में गोवर्धन महाराज की आकृति बना कर विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। घर के सभी सदस्यों ने आकृति की परिक्रमा लगाई और मनौतियां मांगीं। शहर के कैलाश मंदिर, सीताराम मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed