फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Truck full of cattle bones caught, uproar

Etah News: गोवंश की हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ा, हंगामा

Wed, 12 Feb 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 12 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Truck full of cattle bones caught, uproar
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
एटा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलावन थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को हड्डियों से भरा एक ट्रक पुलिस ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे संघ व विहिप कार्यकर्ता इसमें गोवंशों के सिर देख भड़क गए और हंगामा किया।
विज्ञापन


मलावन थाना पुलिस ने बुधवार शाम चेकिंग के दौरान ट्रक को रुकवाया। जब इसके अंदर देखा गया तो हड्डियां नजर आईं। ट्रक चालक सिकंदर अली ने एक कागज दिखाते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी की ग्राम पंचायत खोड़ में मरे मवेशियों की हड्डियों का ठेका उठाया है। मुझे इन हड्डियों को संभल पहुंचाने का काम दिया गया। इससे ज्यादा जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही गोरक्षा विभाग विश्व हिंदू परिषद के ब्रज प्रांत अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान साथियों को लेकर पहुंचे। जब ट्रक देखा गया तो इसके अंदर गोवंशों के सिर दिखाई दिए। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर हंगामा चलता रहा। पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा करा लिया। इसके बाद कार्यकर्ता वहां से चले गए। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि ट्रक चालक के पास ठेका और ई-वे बिल का टैक्स जमा करने के कागजात हैं। किसी ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed