{"_id":"691a0f193466dfb73309395d","slug":"trees-and-electric-poles-along-the-new-road-etah-news-c-163-1-eta1004-142030-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नई सड़क के बीच पेड़ और बिजली के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नई सड़क के बीच पेड़ और बिजली के खंभे
Sun, 16 Nov 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
मरथरा मिरहची मार्ग पर सड़क निर्माण के दौरान सड़क के अंदर खड़ा पेड़। संवाद
एटा। लोक निर्माण विभाग ने मरथरा से मिरहची होते हुए मारहरा तक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। लोगों की सुविधा के लिए कराए जा रहे इस काम में कमाल की इंजीनियरिंग देखने को मिल रही है। निर्माण से पहले पेड़ों का कटान नहीं किया गया। निर्माणाधीन सड़क के बीच में ही कहीं खंभे तो कहीं पेड़ छोड़ दिए गए हैं।
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड की ओर से मरथरा से मिरहची होते हुए मारहरा तक करीब 27 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 37 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इस सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान कई पेड़ सड़क के अंदर आ रहे हैं जिन्हें ठेकेदार द्वारा नहीं हटाया गया है। वहीं बिजली के खंभे भी सड़क के बीच में आ रहे हैं। इसकी वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
वर्तमान में इस सड़क की चौड़ाई 3.50 मीटर है। चौड़ीकरण होने के बाद 5.50 मीटर तक हो जाएगी। सड़क चौड़ीकरण होने के बाद चार पहिया वाहनों को निकलने में काफी राहत तो मिलेगी लेकिन कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि इस तरह सड़क निर्माण में धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। सड़क निर्माण से पहले मार्ग के बीच में आने वाले बिजली के खंभे और पेड़ों का हटाया जाना था।