फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Transfused blood of other group at home, condition worsened

Etah News: घर में चढ़ाया दूसरे समूह का खून, बिगड़ी हालत

Sun, 19 May 2024 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 19 May 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Transfused blood of other group at home, condition worsened
एटा। रिश्तेदारी में आई गर्भवती को घर में दूसरे समूह का खून चढ़ा दिया गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद निजी चिकित्सकों ने भर्ती करने से इन्कार कर दिया। आगरा में उसको उपचार के लिए ले जाना पड़ा। वहां भी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

संभल के चंदौसी निवासी अनिल ने बताया कि उसकी बहन मोहल्ला शिवगंज में रहती है। हम लोग यहां आए हुए थे। पत्नी कोमल गर्भवती थी, उसका उपचार नर्सिंग होम से चल रहा था। शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर नर्सिंग होम में ले गए। वहां जांच के बाद खून कम बताया गया और ब्लड बैंक में जाकर खून चढ़वाने की बात कही। नर्सिंग होम से उसको पत्र नहीं मिला। इस पर ब्लड बैंक में खून चढ़ाने से मना कर दिया गया। बाद में पत्नी को लेकर फिर नर्सिंग होम पहुंचे। वहां, एक कर्मचारी ने कहा कि घर ले जाओ। एक मिलने वाले वहां पहुंचकर खून चढ़ा देंगे।
विज्ञापन

इस पर पत्नी को बहन के घर ले गए। यहां कुछ देर बाद एक व्यक्ति आया और खून जांच को ले गया। बाद में वह खून चढ़ाने के लिए आया। इसके लिए 5200 रुपये लिए गए। खून की पर्ची मांगी तो बोला कि वो नहीं मिलती है। खून चढ़ने के बाद पत्नी को लेकर नर्सिंग होम गए। वहां चिकित्सक ने खून चढ़ने की रसीद मांगी। रसीद न होने पर भर्ती करने से इन्कार कर दिया। इस पर शहर के अन्य नर्सिंग होम में गए। लेकिन किसी ने भर्ती नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि एक नर्सिंग होम में पत्नी की खून की जांच कराई गई। पहले की रिपोर्ट व खून चढ़ने के बाद की रिपोर्ट में अंतर आया। इस पर चिकित्सक ने ऑपरेशन से इन्कार कर दिया। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को दूसरे ग्रुप का खून चढ़ाया गया है। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। यहां किसी के द्वारा भर्ती न किए जाने पर आगरा ले जाना पड़ा। जहां उसको भर्ती कर ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव कर दिया गया है। लेकिन पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।




गर्भवती को दूसरे ग्रुप का खून चढ़ाया गया और यह सब घर में हुआ, ऐसा मामला संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत आने पर दिखवाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed