{"_id":"66d5bd9a3f4d8853fa08ff15","slug":"three-year-old-boy-died-of-snake-bite-in-etah-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तीन वर्षीय बालक को सांप ने डसा... कुछ ही देर में हो गई मौत, घर के बाहर खेल रहा था बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तीन वर्षीय बालक को सांप ने डसा... कुछ ही देर में हो गई मौत, घर के बाहर खेल रहा था बच्चा
Mon, 02 Sep 2024 06:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:59 PM IST
सार
एटा में तीन वर्षीय बालक को सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। तभी उसे सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
Snake, सांप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में थाना निधौली कलां के गांव अहरमई निवासी तीन वर्षीय बालक को सर्प ने डस लिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि सांप मेढक का शिकार कर रहा था। मेढक तो कूदकर भाग गया, लेकिन बालक शिकार बन गया।
विज्ञापन
गांव अहरमई निवासी दिनेश ने बताया कि सोमवार को बेटा प्रभास (3) घर पर खेल रहा था। उसकी मां घर पर काम कर रही थी। प्रभास खेलते-खेलते ही बेड से नीचे उतर गया। उसके बाद वह घर के बाहर जाने लगा। तभी दरवाजे पर एक सांप आ गया और उसको डस लिया।
विज्ञापन
बालक की मां ने बताया कि सांप एक मेढक का पीछा कर रहा था। मेढक कूदकर भाग गया। सांप ने मेरे बेटे को डस लिया। उसको लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन