फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three-member committee formed to investigate the case of ambulance not arriving

Etah News: एंबुलेंस न पहुंचने के मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

Tue, 02 Jan 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 02 Jan 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Three-member committee formed to investigate the case of ambulance not arriving
एटा। 108 एंबुलेंस सोमवार को समय से नहीं पहुंची थी। इस पर मरीज के परिजन उसे हथठेला से लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। इमरजेंसी में मरीज की मौत हो गई थी। परिजन का कहना था कि तीन बार कॉल की गई, लेकिन एंबुलेंस कर्मियों द्वारा लोकेशन न मिलने की बात कह दी गई थी। मामले में डीएम के निर्देशन में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। वहीं चालक व ईएमटी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला पटियाली गेट निवासी 50 वर्षीय पप्पू के परिजन गंभीर स्थित में हथठेला से लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार को पहुंचे थे। इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे चिकित्सक शिव प्रताप ने देखने के बाद मृत बता दिया था। मृतक के बेटे अमन का आरोप था कि एंबुलेंस को कॉल की गई तो बताया गया कि लोकेशन नहीं मिल रही है। इस पर वह अन्य लोगों के साथ हथठेला से लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। मामले में डीएम ने जांच के निर्देश सीएमओ को दिए। सीएमओ ने बताया कि चालक अनिल व ईएमटी अर्जुन को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

मामले में जांच के लिए एसीएमओ डॉ. राममोहन तिवारी, डिप्टी सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र नागर व वाहन प्रभारी लोकमन सिंह की कमेटी बनाई गई है। बुधवार को उनसे मामले में रिपोर्ट मांगी गई है। चालक या ईएमटी दोषी निकलते हैं तो उन्हें हटाने के लिए कंपनी को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने बताया मामले में लखनऊ से जीपीएस की लोकेशन मंगाई गई है। इसके साथ ही कॉल का स्टेटस भी मंगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed