फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three died in accidents

हादसों में तीन की मौत

Sun, 14 Feb 2021 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Three died in accidents
कासगंज रोड़ पर पीएसी के पास पलटी गाड़ी को उठाती क्रेन मशीन ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जखई महाराज की जात कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक घायल की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई। हादसे में महिला की मासूम बेटी सहित 10 लोग घायल हो गए। इधर, सैनिक पड़ाव में रविवार सुबह खाना खा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाला अलीगंज के गांव जोगीठेर निवासी कमलेश देवी अपने पति राजेश व अन्य रिश्तेदारों के साथ जखई महाराज की जात करने गांव पैड़त थाना एका फिरोजाबाद गए थे। रविवार को लौटते समय कोतवाली देहात क्षेत्र रेलवे पुल के पास घने कोहरे में मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में कमलेश देवी (25) की मौके पर ही मौत हो गई। कमलेश की एक वर्षीय बेटी किरन, पति राजेश, सास महारानी, ससुर लेखराज, जसपाल सिंह, कृष्णावती, पूनम दास, शिवकुमार, सोहन लाल, सोमवती देवी, जालिमश्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से लेखपाल और कृष्णावती को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान लेखपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सैनिक पड़ाव के पास खाना खा रहे श्रद्धालुओं को एक ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में अजयपाल (22) पुत्र रमेशचंद्र निवासी लौकी थाना कादरचौक जिला बदायूं की मौत हो गई।

अजयपाल के परिजनों ने बताया कि वे सभी जखई महाराज की जात कर मैजिक से लौट रहे थे। सैनिक पड़ाव पर मैजिक में ही खाना खाते समय हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टपोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed