{"_id":"635ac43deb3c8759931bc055","slug":"thousands-stolen-from-the-shop-a-few-steps-away-from-the-outpost-etah-news-agr55145706","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी से चंद कदम दूर दुकान से हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी से चंद कदम दूर दुकान से हजारों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पुलिस जितनी सक्रियता दिखा रही है चोर उसके लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। आए दिन चोरी व लूट की वारदातें हो रही हैं। बुधवार की रात चोरों ने बस स्टैंड पुलिस चौकी से चंद कदम दूर चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। चोरों के हौसले किस कदर बुलंद है कि त्योहार के चलते जहां बस स्टैंड पर रात-दिन भीड़भाड़ बनी हुई है। वहीं संदिग्धों पर निगरानी के लिए रिजर्व पुलिस बल, सादा कपड़ों में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इसके बावजूद चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने सजगता दिखाते हुए 24 घंटे में तीन चोरों को पकड़कर सामान बरामद कर लिया।
जीटी रोड के किनारे रोडवेज बस स्टैंड के पास सागर कांप्लेक्स है। इससे चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी है। जहां दिन-रात पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। कांप्लेक्स में सिंधी कॉलोनी निवासी चंदन की दुकान है। बुधवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ वहां से कोल्डड्रिंक की बोतलें, मिठाई व अन्य खाने-पीने का सामान पार कर दिया। मामले की भनक किसी को नहीं लगी। बृहस्पतिवार सुबह दुुकानदार के पहुंचने पर मामले की जानकारी हुई। उसने कोतवाली नगर में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसके बाद पुलिस ने निधौलीकलां रोड निवासी राजीव कुमार, आंबेडकर नगर निवासी रीतेश व रोहित को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से कोल्डड्रिंक की छोटी बड़ी 75 बोतल व पाउच बरामद हुए। कोतवाली नगर प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि बस स्टैंड के पास सागर कांप्लेक्स में दुकान से चोरी की घटना हुई थी। मामले में तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर चोरी गया माल भी बरामद कर लिया गया है।