फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Those raising the slogan of PDA should not reach the Dalit families.

Etah News: पीडीए का नारा बुलंद करने वाले दलित परिवार तक न पहुंचे

Fri, 24 Jan 2025 10:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 24 Jan 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Those raising the slogan of PDA should not reach the Dalit families.
एटा। सपा (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का नारा बुलंद कर रही है। एटा में पार्टी के सांसद भी हैं, लेकिन नगला पवल में गरीबी से तंग अनुसूचित जाति वर्ग के परिवार की महिला की मौत के बाद कोई सांत्वना देने तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला पवल में यह दर्दनाक हादसा 20 जनवरी की रात हुआ था। सुमन (35) ने जहर खाकर जान दे दी। उसके पति की बीमारी से 2023 में मौत हो गई थी। छह बच्चों के पालन-पोषण का भार सुमन पर ही आ गया था। साथ ही पति के इलाज में हुआ कर्ज भी उसको चुकाना पड़ रहा था। मेहनत-मजदूरी कर इस प्रयास में जुटी थी, लेकिन सफल नहीं हो पा रही थी। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

जीते जी न सही, लेकिन उसके मरने के बाद प्रशासन ने सजगता दिखाई। आर्थिक मदद के साथ ही विभिन्न योजनाओं का लाभ परिवार को दे दिया है। प्रशासन के अलावा भाजपा, कांग्रेस और बसपा के कार्यकर्ता भी पहुंचे। मदद और आश्वासन दिए। लेकिन सपा से अभी तक कोई नहीं पहुंच सका है। परिवार को इंतजार है कि उनके वर्ग की नुमाइंदगी की बात करने वाले लोग कब उनके घर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed