फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   FIR registered against Dargah Committee President and Secretary for felling green trees

Etah News: हरे वृक्षों के कटान पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष-सचिव पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 10 Oct 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 10 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against Dargah Committee President and Secretary for felling green trees
जलेसर क्षेत्र में अवैध रूप कटे पड़े पेड़। संवाद
जलेसर। नगर में दरगाह की भूमि पर लगे हरे वृक्षों के कटान के तूल पकड़ने पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष मोईनुद्दीन उर्फ बब्लू पहलवान और सचिव जाहिद खान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों के आदेश पर सिटी इंचार्ज एसआई रविराज सिंह ने वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला पंसारियान निवासी मोईनुद्दीन और मोहल्ला अग्रियां निवासी जाहिद पर वक्फ बोर्ड की भूमि पर करीब 17 वृक्ष के कटवाकर उन्हें बेचने का आरोप है। आरोप है कि दरगाह के पदाधिकारियों ने न इसकी अनुमति वन विभाग से ली और वक्फ बोर्ड को इसकी सूचना दी है। थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी में एसआई रविराज सिंह ने कहा है कि नीम, शीशम सहित फलदार वक्षों का कटान किया गया। जबकि टीटीजेड क्षेत्र में हरे वृक्ष का कटान करने पर सख्त मना है।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

टीटीजेड क्षेत्र में वक्फ बोर्ड की दरगाह भूमि पर करीब 17 हरे वृक्षों का कटान किए जाने को गंभीरता से लिया गया है। वन विभाग से बगैर अनुमति लिए और वक्फ बोर्ड को बिना सूचित किए हरे वृक्षों का कटान करने के मामले में दरगाह कमेटी के अध्यक्ष और सचिव पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। -ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी जलेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed