{"_id":"674dea48f18c92963e06ce38","slug":"thieves-took-away-oil-and-goods-from-the-transformer-100-meters-away-from-the-police-station-etah-news-c-163-1-sagr1016-126441-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: थाने से 100 मीटर की दूरी पर ट्रांसफाॅर्मर से तेल व सामान ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: थाने से 100 मीटर की दूरी पर ट्रांसफाॅर्मर से तेल व सामान ले गए चोर
Mon, 02 Dec 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर रखे ट्रांसफाॅर्मर को चोरों ने निशाना बना लिया। सारा तेल व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
मोहल्ला लुहारी दरवाजा निवासी अनिल कुमार और नई तहसील कैल्ठा निवासी नरेंद्र सिंह ने थाने में अभियोग दर्ज कराया है। बताया कि हम लोगों की सबमर्सिबल जनता महाविद्यालय कैल्ठा अलीगंज के पीछे हैं। इसी सबमर्सिबल पर बिजली निगम का ट्रांसफाॅर्मर लगा हुआ है। रविवार रात अज्ञात चोर ट्रांसफाॅर्मर को खोलकर उसका सारा तेल और सामान निकाल ले गए।
सोमवार सुबह जब हम लोग सबमर्सिबल पर पहुंचे तो देखा कि ट्रांसफाॅर्मर नीचे जमीन पर खुला पड़ा है और उसका सामान गायब है। डायल 112 पर पुलिस के अलावा बिजली निगम को भी सूचना दी। बता दें कि एक माह पूर्व भी अज्ञात चोरों ने ट्रांसफाॅर्मर खोलकर उसमें से तेल व अन्य सामान चोरी किया था। थाना पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। अब एक ओर चोरी हो गई।