फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There was no clue of those who looted 30 thousand from the woman

Etah News: महिला से 30 हजार लूटने वालों का नहीं लगा सुराग

Thu, 18 May 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 18 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
There was no clue of those who looted 30 thousand from the woman
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में बुधवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से 30 हजार रुपये लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस को बृहस्पतिवार तक ठोस सुराग हाथ नहीं लगे हैं। गांव गाजीपुर पहोर निवासी नरेंद्र सिंह की पत्नी रीता देवी बुधवार को अपने देवर सर्वेश और मनमोहन के साथ बाइक से गांव लौट रही थी। तभी काली पल्सर पर सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर 30 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बैंक से लेकर वारदात स्थल तक के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। काफी हद तक मदद मिलने की बात कही जा रही है। लेकिन बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों को ट्रेस करने के लिए दो टीमें लगातार काम कर रही हैं। शहर में कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया है। इन कैमरों से काफी मदद मिल रही है और 50 फीसदी तक कार्य कर भी लिया है। अब बदमाश ज्यादा समय तक बचकर नहीं रह पाएंगे। उनको जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed