{"_id":"686ffdb0cb7db8d2e7020aaa","slug":"there-was-a-fight-between-two-parties-at-the-petrol-pump-over-money-transaction-etah-news-c-163-1-eta1001-136109-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रुपयों के लेनदेन में पेट्रोल पंप पर दो पक्षों में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रुपयों के लेनदेन में पेट्रोल पंप पर दो पक्षों में हुई मारपीट
Thu, 10 Jul 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
एटा। रुपयों के लेनदेन के चलते दो पक्षो में एक पेट्रोल पंप पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने 5 लोगों का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव बनियांढेरा मोहकमपुर क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप का वीडियो बताया जा रहा है। थाना प्रभारी जैथरा शंभूनाथ ने बताया कि पंप के पास स्थित ईंट भट्ठा पर संतोष नामक व्यक्ति ने सरसों का तूरी बेची थी जिसका 65000 रुपये का भुगतान बकाया था। बृहस्पतिवार को संतोष भुगतान लेने पहुंचा तो वहां मुनीम नहीं मिला। मजदूरों ने बताया कि वह पेट्रोल पंप पर गए हैं।
संतोष पंप पर पहुंचा तो भुगतान के बारे में ओमपाल से कहासुनी हो गई जिसके चलते हाथापाई होने लगी तो पंप के मैनेजर ने ओमपाल का साथ देते हुए संतोष को पीटना शुरू कर दिया। संतोष ने फोन कॉल करके गांव से कुछ लोगों को बुला लिया जिसके बाद दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हो गई।