{"_id":"0fee816743a620a3915ca0ba5d115104","slug":"the-villagers-took-outrageous-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित ग्रामीणों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोशित ग्रामीणों ने निकाला जुलूस
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Mon, 08 Dec 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंचल पिटाई प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को पीड़ित के परिवारीजनों के साथ ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रालियों से बस स्टैंड पहुंचे। शहर में जुलूस निकालते हुए पुलिस-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी। बाद में कलक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर पहुंच धरना दिया और संबंधित दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजे जाने व चंचल को सही उपचार दिए जाने की मांग की। दूसरी तरफ चंचल की सुरक्षा में दो पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। एएसडीएम संदीप गुप्ता को भी एक ज्ञापन सौंपा।
29 नवंबर को कस्बा मिरहची निवासी राजेंद्र के जेनरेटर का डायनुमा चोरी हो गया था। शक में लोगाें ने चंचल व दो अन्य युवकों को पकड़ लिया था और पिटाई कर थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दो को उसी रात छोड़ दिया। चंचल की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया था। जिसकी हालत में अभी भी सुधार नहीं हुआ है। नोएडा में चंचल का उपचार चल रहा है। चंचल की सुरक्षा को लेकर दो सिपाही तैनात कर दिए हैं।
सोमवार को एक बार फिर ग्रामीण परिवारीजनों के साथ शहर पहुंचे। कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों में शहर में जुलूस निकाला, बाद में कलक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पहुंच नारेबाजी की। ग्रामीणों की मांग थी कि संबंधित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। ग्रामीण हाथों में विरोध पट्टिका लेकर भी अपने गुस्सा जाहिर कर रहे थे।
विज्ञापन
इस मौके पर सुधाकर वर्मा, कैलाश लोधी, कुंवरपाल, हुकुम सिंह, राजकुमार, धनवंत सिंह, वेदराम, भगवान सिंह, कौशल, ओमप्रकाश, मनोज, लालसिंह, योगेश, रामसेवक, सतीश वर्मा, देवेंद्र सिंह मौजूद थे।