फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The salesman turned out to be the mastermind of stealing from the liquor shop

शराब की दुकान से चोरी कराने का मास्टरमाइंड निकला सेल्समैन

Tue, 15 Jun 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
The salesman turned out to be the mastermind of stealing from the liquor shop
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पवांस स्थित देसी शराब की दुकान से चोरी करने और खुद के अपहरण की कहानी रचने के मामले में सेल्समैन ही मास्टरमाइंड निकला है। पुलिस ने सेल्समैन सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी ओपी सिंह ने पुलिस लाइन में वार्ता के दौरान बताया कि शनिवार रात दुकान से 30 पेटी शराब चोरी करने और खुद के अपहरण की कहानी रचने वाले सेल्समैन रिंकू, इसके भाई अजय कुमार निवासी रामनगर ओरनी थाना मारहरा और वीरू उर्फ वीनू निवासी पवांस को गिरफ्तार किया गया है। रिंकू ने पूछताछ में बताया कि दुकान अनुज्ञापी रेखा मिश्रा के पति अनिल मिश्रा से एक सप्ताह पूर्व किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दुकान से हटा दिया था। बाद में पिता के कहने पर रख लिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर दुकान स्वामी को सबक सिखाने के लिए चोरी करने और खुद के अपहरण का षड्यंत्र रचा।
विज्ञापन

एएसपी का कहना कि वारदात वाले दिन रिंकू शाम को ही अपने घर चला गया। रात करीब नौ बजे अजय अपने साथ वीरू व एक अन्य को लेकर कार से पहुंचा और 30 पेटी शराब भरकर भाग गए। इसके बाद चोरी का रूप देने के लिए शटर को तोड़ा और पिछली दीवार पर भी बेलचा चलाया। चोरी की गई शराब को ठिकाने लगा दिया और 10 हजार रुपये भी एडवांस में ले लिए। पुलिस ने शराब और 10 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed