फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The roads became saffron, bombs everywhere, queues started in the temples since morning

केसरियां हुईं सड़के, हर तरफ बम-बम, सुबह से ही मंदिरों में लगने लगी कतार

Tue, 01 Mar 2022 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
The roads became saffron, bombs everywhere, queues started in the temples since morning
कैलाश मंदिर भगवान शिव का जलाभिषेक करते श्रदालु ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलवार को शहर की सड़के केसरिया हो गईं और हर तरफ बम-बम की गूंज रही। कैलाश मंदिर में सोमवार आधी रात से कांवड़िये पहुंचना शुरू हो गए। जबकि तड़के चार बजे से भक्तों की कतार लग गई। पूजा-अर्चना का सिलसिला दोपहर तक चला। इसके अलावा शहर के अन्य शिवालयों व मंदिरों में भी भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचती रही। श्रद्धालुओं ने उपवास रख भोले बाबा को बेर, धतूरा और बेलपत्र चढ़ाए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिरों सहित शहर भर में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

शहर में कैलाश मंदिर पर भक्तों की अथाह भीड़ नजर आई। तड़के चार बजे जहां कम लोग थे, समय बढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती गई। मंदिर की सीढ़ियों से लेकर नीचे परिसर तक भीड़ नहीं समा पा रही थी। शाम 5 बजे से भक्तों को भगवान शिव के शृंगार दर्शन कराए गए। कैलाश मंदिर के अलावा, सब्जी मंडी, डाक बगलिया, इंद्रपुरी, अरुणा नगर के शिव मंदिरों में विशेष साज-सजावट की गई थी। जहां सुबह से भक्त भगवान शिव के जलभिषेक, दुग्धोभिषेक करने के लिए पहुंचने लगे। वहीं परसोंननाथ महादेव मंदिर में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed