फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The process continued between BJP and Congress, BSP made changes

Etah News: भाजपा और कांग्रेस में चलती रही प्रक्रिया, बसपा ने कर दिया बदलाव

Sun, 02 Feb 2025 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 02 Feb 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
The process continued between BJP and Congress, BSP made changes
एटा। भाजपा और कांग्रेस में जिला पद के लिए चुनाव प्रक्रिया चलती रही और बसपा ने झटके में फेरबदल कर भी डाला। जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों को बदलकर विधानसभा चुनाव पर फोकस बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

भाजपा में दिसंबर से मंडल स्तर से चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके बाद जिलाध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आवेदन लिए गए। 9 जनवरी को आवेदन एकत्रित कर प्रदेश मुख्यालय पहुंचा दिए गए। 46 लोगों ने दावेदारी की।
विज्ञापन

इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने से पार्टी भी उलझन में है और अभी तक जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं हो सकी है। इसी तरह का हाल कांग्रेस में भी है। यहां 6 जनवरी को दावेदारों से आवेदन लिए गए थे 22 लोग कुर्सी की कतार में हैं। करीब एक महीने का समय बीतने के बाद भी अब तक दोनों में से किसी पार्टी ने जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बसपा में अभी जिलास्तर पर चुनाव की कोई सुगबुगाहट नहीं थी। लेकिन संगठन में चल रही निष्क्रियता को भांपते हुए पार्टी ने बड़ा कदम उठाया। यहां जिलाध्यक्ष सहित जिला प्रभारी भी नए तैनात किए हैं। जिलाध्यक्ष पद की कमान अवागढ़ से संबंध रखने वाले धर्मेंद्र सिंह सोनी को दी गई है। वह पूर्व मंडल प्रभारी रह चुके हैं। जबकि जिला प्रभारी रामनिवास विमल, सूर्य प्रताप सिंह, रामस्वरूप कुशवाहा व विजय कुमार भारतीय को बनाया है। साथ ही अलीगढ़ मंडल प्रभारी में भी बदलाव कर यह जिम्मेदारी राजू राम रतन को दे दी गई है। अभी तक वह जिला प्रभारी का कार्यभार संभाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed