{"_id":"6aecc68269bdf7ca6a084328","slug":"counseling-brings-a-husband-and-wife-back-together-saving-their-family-from-falling-apart-etah-news-c-163-1-eta1014-159745-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: काउंसिलिंग से फिर एक हुए पति-पत्नी, परिवार टूटने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: काउंसिलिंग से फिर एक हुए पति-पत्नी, परिवार टूटने से बचाया
विज्ञापन
एटा। आपसी मतभेद के कारण टूटने की कगार पर पहुंचे एक परिवार को परिवार परामर्श केंद्र की काउंसिलिंग से फिर से जोड़ने में सफलता मिली। बृहस्पतिवार को हुई काउंसिलिंग के दौरान पति-पत्नी ने अपनी पिछली गलतियों को स्वीकार करते हुए साथ रहने की सहमति जताई।
मिरहची थाना क्षेत्र के गांव नगला नथ निवासी रश्मि और उनके पति अजय के बीच आपसी मतभेद चल रहे थे। इस कारण उनका मामला परिवार परामर्श केंद्र में विचाराधीन था। बृहस्पतिवार को महिला थाना परिसर स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में दोनों पक्षों की काउंसिलिंग की गई। काउंसलरों ने पति-पत्नी को समझाया और आपसी विवाद दूर कर परिवार को बचाने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद दोनों अपनी गलतियां स्वीकार करते हुए फिर से साथ रहने को तैयार हो गए। इस दौरान काउंसलर पीएलवी प्रीति, डॉ. मुकुल देव, उपनिरीक्षक सुनीता बाई, महिला हेड कांस्टेबल प्रीति शर्मा और महिला कांस्टेबल रजनी मौजूद रहीं।