{"_id":"647a29e609a4f5aba6061b02","slug":"the-principal-accused-the-manager-of-beating-etah-news-c-163-1-sagr1016-339-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रधानाचार्या ने प्रबंधक पर लगाया पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रधानाचार्या ने प्रबंधक पर लगाया पीटने का आरोप
Fri, 02 Jun 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र में आदर्श सार्वजनिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करतला में तैनात प्रधानाचार्या किरन ने रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि प्रबंधक श्याम सिंह और इनके पुत्र रविकांत ने 20 मई की सुबह करीब 10 बजे विद्यालय में गालीगलौज कर मारपीट की। इसका विरोध किया तो धमकी भी दी।
प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रबंधक बच्चों से जबरन फीस की वसूली करने का दबाव बनाते हैं। जबकि शासनादेश के अनुसार निर्धारित फीस ली जा रही है। इसी बात को लेकर वारदात की गई है। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्या ने प्रबंधक व उसके बेटे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।