फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The operator of the tube well beat up the employee

नलकूप संचालक ने की कर्मचारी की पिटाई

Thu, 30 Dec 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The operator of the tube well beat up the employee
एटा। सकीट थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर में मीटर लगाने के दौरान नलकूप पर मारपीट हो गई। विद्युत निगम संबंधी कर्मचारी ने नलकूप संचालक सहित चार पर पिटाई करने और चार बिजली मीटर तोड़ने का आरोप लगाया है। सकीट थाने में पूठ यादव निवासी मनोज कुमार ने तहरीर में बताया कि वह विद्युत निगम में नलकूप के संयोजन पर मीटर लगाने का कार्य करता है। फर्म का नाम ओम साईं इलैक्ट्रीकल कंपनी है। कंपनी में पिलखतरा निवासी अमित कुमार सुपरवाइजर हैं।
विज्ञापन

बुधवार को वह सकीट थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर में एक व्यक्ति के नलकूप पर मीटर लगाने गया। वहां कमरे में मौजूद पांच लोगों ने पकड़ लिया और चार मीटरों को तोड़ दिया। वहीं रायफल दिखाकर धमकाते लगे। एक व्यक्ति ने कॉल कर लाइनमेन अनिल कुमार को बुलाया और जबरदस्ती लाइन का जुड़वाया। आरोप है कि बेग में रखे मीटर सीलिंग को भी फाड़ दिया गया। सकीट थाना प्रभारी गजराज सिंह ने बताया कि दोनों व्यक्ति पड़ोस के ही हैं। बीते दिनों कहासुनी हो गई थी। तहरीर एक पक्ष ने दी है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed