फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The mercury rose by one degree and reached 45, fire rained from the sky

Etah News: पारा एक डिग्री चढ़कर 45 पर पहुंचा, आसमान से बरसी आग

Sat, 08 Jun 2024 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 08 Jun 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
The mercury rose by one degree and reached 45, fire rained from the sky
एटा। गर्मी से लोगों का जीना मुहाल है। सुबह के 10 बजते ही गर्म हवा शरीर झुलसाने लगती हैं। दोपहर में लोग घर से निकलना पसंद नहीं करते। शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री चढ़कर 45 पर पहुंच गया। आसमान से लेकर धरती पर आग बरसती रही। तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी लगातार परेशान कर रही है। कड़ी धूप में तपती धरती देर शाम तक गर्म रहती है। हफ्ते भर से तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान हफ्ते भर से रह रहा है। शनिवार को बाजार से लेकर आम लोगों पर गर्मी का असर रहा। दोपहर में तप रही धरती के कारण लोग घरों या छांव में बैठकर भीषण गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते रहे। एक तरफ गर्मी की मार से लोग परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी की वजह से लोग दिन में रोजमर्रा के कार्य भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डाॅ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसकी वजह से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी हैं। नए सप्ताह में गर्मी का सामना और अधिक करना पड़ेगा। तापमान 45 डिग्री से ऊपर जाएगा। ऐसे में लोगों को लू और शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed