फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The heat again made us miserable with a temperature of 46 degrees.

Etah News: 46 डिग्री तापमान के साथ गर्मी ने फिर किया बेहाल

Thu, 13 Jun 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 13 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
The heat again made us miserable with a temperature of 46 degrees.
एटा। गर्मी ने एक बार फिर अपना असर दिखाया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर के समय लू और तेज धूप के चलते सड़कों, बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। पूर्वानुमान के मुताबिक भीषण गर्मी पूरे सप्ताह सताएगी। इस सप्ताह गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसकी चपेट में आने से लोग बीमारियों की गिरफ्त में आ सकते हैं। हालांकि मामूली रूप से तापमान में गिरावट आ सकती है। लेकिन गर्मी में कोई कमी नहीं रहेगी। वहीं उमस की वजह से भी परेशानी बढ़ेगी। लोगों को दोपहर में घरों से न निकलने की सलाह दी जा रही है। मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत कर रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी का असर साफ देखा गया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों से नहीं निकले। बहुत जरूरी काम से कोई निकला तो उसने पूरी तरह से शरीर, सिर, चेहरे को ढक रखा था। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 46 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरा सप्ताह गर्मी पड़ने की संभावना है। लू का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में सतर्क रहे और अनावश्यक घरों से नहीं निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed