फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three people convicted of killing a truck driver get life imprisonment

Etah News: ट्रक चालक की हत्या करने वाले तीन दोषियों को उम्रकैद

Fri, 11 Sep 2026 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three people convicted of killing a truck driver get life imprisonment

विज्ञापन
एटा। ट्रक लूटकर चालक की हत्या करने के करीब 11 साल पुराने मामले में स्पेशल डकैती कोर्ट ने तीन दोषियों को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने तीनों पर 65-65 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। पुलिस की मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के चलते यह फैसला ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित मामले में आया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र में 30 अगस्त 2015 को आरोपियों ने ट्रक लूटने के बाद उसके चालक की हत्या कर दी थी। मामले में 17 जुलाई 2016 को पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली देहात में तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने श्रीकृष्ण, रवि बघेल निवासी रेलमड़ी थाना जसवंतनगर जिला इटावा और बीटू यादव निवासी हिम्मतपुर किशनी मैनपुरी को आरोपी बनाया। साक्ष्य संकलन और विवेचना पूरी करने के बाद पुलिस ने 30 जुलाई 2020 को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई के दौरान पुलिस की मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन शाखा ने प्रभावी पैरवी की। उपलब्ध साक्ष्यों और प्रभावी पैरवी के आधार पर स्पेशल डकैती कोर्ट ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कठोर कारावास और 65-65 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed