फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The flower seller's provocative remarks heated up the atmosphere.

Etah News: फूल विक्रेता की भड़काऊ टिप्पणी से गर्माया माहौल

Thu, 04 Dec 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 04 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The flower seller's provocative remarks heated up the atmosphere.
कस्बा सकीट के मोहल्ला चक में मौजूद क्षेत्रा​​धिकारी कीर्तिका सिंह व पुलिस बल। संवाद
सकीट। नगर के मोहल्ला चक में फूल-मालाएं बेचने को लेकर धार्मिक टिप्पणी करते हुए लगाए गए एक आपत्तिजनक बैनर ने बृहस्पतिवार को माहौल गर्मा दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी कीर्तिका सिंह तथा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बैनर को तत्काल हटवाया। साथ ही फूल विक्रेताओं द्वारा कब्जाई गई सरकारी जमीन को भी खाली कराया गया।
विज्ञापन

सुबह अचानक मोहल्ले में पुलिस पहुंचते ही अफरातफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते दर्जनों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और मामले की जानकारी लेने लगे। पूछताछ में पता चला कि सकीट-चपरई मार्ग स्थित मोहल्ला चक में हिंदू विक्रेता सुनील कुमार और मुस्लिम विक्रेता मोहम्मद अवरार आमने-सामने फूल मालाएं बेचते हैं। दोनों के बीच लंबे समय से दुकानदारी को लेकर कहासुनी चल रही थी। इसी विवाद के बीच सुनील कुमार ने दुकान पर एक बैनर लगा दिया जिसमें धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला संदेश लिखा था। जैसे ही लोगों की नजर बैनर पर पड़ी क्षेत्र में हलचल होने लगी मामला पुलिस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

संभावित विवाद को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और बैनर उतरवाकर स्थिति को सामान्य किया। दोनों समुदायों में किसी तरह का तनाव न पनपे इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। -कीर्तिका सिंह, क्षेत्राधिकारी सकीट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed