फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The election turmoil started even before the announcement

घोषणा से पहले ही शुरू हुआ चुनावी घमासान

Thu, 27 Oct 2022 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
The election turmoil started even before the announcement
सकीट। नगर निकाय चुनाव 2022 को लेकर फिलहाल कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हई है लेकिन कस्बे में अभी से चुनावी घमासान शुरू हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशियों के होर्डिंग हर ओर नजर आ रहे हैं। अध्यक्ष के अलावा सभासद पदों के संभावित दावेदारों ने जगह-जगह होर्डिंग्स एवं बैनर लगाकर अपने चुनावी इरादे जता दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनावों को लेकर सरकारी मशीनरी की जो तैयारियां दिखाई दे रहीं हैं उसके अनुसार नवंबर माह के अंत में घोषणा की जा सकती है। इसी संभावना को देखते हुए कस्बा में अध्यक्ष के अलावा सभासद पद के लिए चुनाव लड़ने वाले दावेदार अभी से अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं वर्तमान सभासद इस समय विकास कार्यों को भूलकर चुनावी चर्चा करते नजर आ रहे हैं। जगह-जगह अध्यक्ष के अलावा सभासद पद के दावेदारों ने अपने होर्डिंग्स एवं बैनर लगा दिए हैं। त्योहार की शुभकामनाओं के साथ-साथ चुनाव लड़ने के लिए संकेत दिए जा रहे हैं। संभावित प्रत्याशियों को आरक्षण तय होने का बेसब्री से इंतजार है। जिसके बाद चुनाव प्रचार और तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय ठोकेंगे ताल
अध्यक्ष के अलावा सभासद पदों के दावेदारों की सबसे अधिक चाहत भाजपा की ओर दिखाई दे रही है। इनमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक है। इसके बाद समाजवादी पार्टी के टिकट के दावेदारों की संख्या है। ऐसे दावेदारों का कहना है कि अगर उन्हें पार्टी की ओर से टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय रूप से चुनावी ताल ठोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed