{"_id":"574095b24f1c1bcc64ac6f98","slug":"the-crowd-drew-in-the-procession-of-lord-buddha","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान बुद्ध की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान बुद्ध की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
Updated Sat, 21 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
भगवान बुद्ध की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर तथागत भगवान गौतम बुद्ध पूर्णिमा समारोह समिति के तत्वावधान में शनिवार को शहर में भगवान बुद्ध की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान बुद्ध की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। वहीं, बैंडबाजों की धुन पर लोग नृत्य करते नजर आए।
कार्यक्रम की शुरूआत अंबेडकर नगर स्थित पार्क में त्रिशरण, पंचशील वंदना से हुई। इसके बाद गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई। शाम को समिति के तत्वावधान में अंबेडकर नगर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा अंबेडकर नगर से कचहरी रोड, गांधी मार्केट, घंटाघर, मेहता पार्क, नन्नूमल चौराहा, ठंडी सड़क, जीटी रोड, बस स्टैंड, रेलवे रोड से अरुणा नगर स्थित बुद्ध विहार पर संपन्न हुई। इसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विधायक ममतेश शाक्य, बसपा जिलाध्यक्ष अखिलेश दिनकर, मंडल कोआर्डिनेटर नेम सिंह राजपूत, बलवीर भाष्कर, बसपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह चौहान ने शोभायात्रा का स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष जयंती प्रसाद, उमेश दिनकर, योगेश कुमार शाक्य, महेश आजाद, हाकिम सिंह शाक्य, रामशंकर शाक्य, लाल सिंह, सत्यराज पुष्कर, थान सिंह, प्रेमबाबू आदि लोग मौजूद थे।
गौतम बुद्ध की प्रतिमा का हुआ अनावरण
एटा। बौद्धिसत्व साहब डॉ. बीआर अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में अंबेडकर नगर में गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर बौद्धाचार्य डीपी सिंह दिनकर, नेम सिंह बौद्ध, भारत सिंह ठेकेदार, अरविंद बौद्ध, कामिनी सिंह, अंजू बौद्ध, चंद्रोदय गौतम आदि लोग मौजूद थे।