{"_id":"6453f26fa74307661109a008","slug":"the-constable-killed-his-wife-when-the-demand-for-the-car-was-not-met-etah-news-c-25-1-146311-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कार की मांग पूरी न होने पर सिपाही ने कर दी पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कार की मांग पूरी न होने पर सिपाही ने कर दी पत्नी की हत्या
Thu, 04 May 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 04 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
एटा। दहेज में कार न मिलने पर सिपाही ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को बुला लिया। मृतका के भाई ने सिपाही सहित पांच के खिलाफ तहरीर दी है। सभी आरोपी घर से फरार हैं।जिला व शहर मैनपुरी के बिछिया रोड निवासी राहुल ने बताया कि बहन प्रीती (23) की शादी 4 नवंबर 2022 को थााना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला मोहन निवासी राज उर्फ अंकित के साथ हुई थी। अंकित पुलिस विभाग में आरक्षी है और लखनऊ में उसकी तैनाती है। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में कार की मांग कर बहन का उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि इसी बात को लेकर बुधवार की शाम करीब 7 बजे गला दबाकर हत्या कर दी। शव को घर के बरामदे में डालकर ससुरालीजन भाग गए।
बताया कि अंकित 8 अप्रैल को छुट्टी पर आया था और 9 मई को जाना था। इससे पहले ही बहन की हत्या कर दी। उत्पीड़न होने पर बहन ने कई बार मायके में शिकायत की थी। इसके बाद पंचायत भी की गई लेकिन उत्पीड़न कम नहीं हुआ। थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि भाई राहुल की तहरीर पर पति, सास कविता उर्फ विक्की, देवर हर्ष उर्फ प्रियांशु, ननद खुशबू और अंकित के मामा के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया है। ससुरालीजन फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।