फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The beginning of the five-day festival of lights, the house-temple flickered

पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज, झिलमिलाए घर-मंदिर

Tue, 02 Nov 2021 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
The beginning of the five-day festival of lights, the house-temple flickered
दीपोत्सव को लेकर शहर में एक आवासीय परिसर में की गई सजावट ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज मंगलवार को धनतेरस के साथ हो गया। पहले दिन भगवान धन्वंतरि का पूजन कर आरोग्य की कामना की गई। लोगों में दीपोत्सव को लेकर खासा उत्साह है। मंदिरों और अधिकांश घरों में सजावट हो गई है। रंग-बिरंगी झालरों से ये झिलमिला रहे हैं।
विज्ञापन

भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की आराधना का पर्व दीपावली को उल्लास से मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जहां एक ओर शहर के बाजार रंग-बिरंगी लाइटों, फूलमालाओं से सजाए गए हैं, तो दूसरी ओर मंदिरों में भी विशेष साज-सज्जा की गई है। घरों पर भी लोगों ने विद्युत झालर सहित सजावटी सामान लगाया है। बाजारों में भीड़भाड़ के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो सुरक्षा के साथ ही जाम की स्थिति से निपटने का काम भी करेगे। उधर, धनरतेरस के बाद 3 नवंबर को नरक चतुर्दशी, 4 को दिवाली, 5 को गोवर्धन पूजा तथा 6 नवंबर को भैया दूज मनाने के लिए भी घरों में तैयारियां की जा रही हैं। विद्युत झालरों व अन्य सामान की सजावट के अलावा रंगोली सजाने के लिए भी महिलाएं-युवतियां और बच्चियां उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed