फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The accused made physical relations with the girl on the pretext of marriage and beat her up

UP: तीन दिन तक बनाए शारीरिक संबंध, फिर शादी से मुकर गया...युवती का किया ऐसा हाल; लोग भी देखकर रह गए सन्न

Wed, 05 Feb 2025 07:22 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 05 Feb 2025 07:22 PM IST
सार

शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। ऐसे में परेशान होकर युवती ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
The accused made physical relations with the girl on the pretext of marriage and beat her up
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : AI Generated

विस्तार

एटा के थाना सकीट में एक युवती ने संतोष यादव निवासी रमपुरा सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि संतोष ने शादी का प्रस्ताव देकर धोखे से शारीरिक संबंध बनाए। उसके साथियों ने विरोध करने पर मुझे और भतीजे को गालियां देते हुए पीटा।
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 से 12 नवंबर 2024 तक आरोपी संतोष यादव ने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। संतोष ने मुझे शादी का प्रस्ताव दिया, जिसके बाद उसने धोखा करते हुए इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया। जब मैंने शादी के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। 
विज्ञापन


इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर गालियां देते हुए मुझको पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर भतीजा बचाने आया, तो उसको भी आरोपी बुरी तरह से पीटने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग बचाने पहुंचे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराने थाने में पहुंची तो कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद एसएसपी के यहां रजिस्ट्री के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजा, वहां से भी निराशा मिली। तब थक हारकर न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। सीओ सकीट कृष्णमुरारी दोहरे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है, जो भी तथ्य निकल कर आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed