{"_id":"f58cc14ac3b2309275e569b1a663ac25","slug":"tekampur-villagers-want-re-polling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकमपुर के ग्रामीणों का अर्धनग्न प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकमपुर के ग्रामीणों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Updated Mon, 07 Dec 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत टीकमपुर के ग्रामीणों ने पुनर्मतदान कराने की मांग को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर अर्द्ध नगभन प्रदर्शन किया। बाद में प्रधान प्रत्याशी के नेतृत्व में सदर तहसीलदार को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान बूथ कैप्चरिंग के बाद भी पुनर्मतदान न होने पर वो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
ग्राम पंचायत टीकमपुर के प्रधान पद के प्रत्याशी दलवीर सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में एक दिसंबर को गांव के मतदान केंद्र पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा था। आरोप है कि दोपहर को विपक्ष के प्रत्याशी को यह अहसास हुआ कि उसके पक्ष में मतदान कम हो रहा है। इसके चलते वह अपने 50 समर्थकों के साथ मतदान केंद्र पर आ धमका और समर्थकों के साथ लाठी डंडों से मारपीट करने लगा। आरोप है कि मारपीट में एक चुनाव अभिकर्ता भी घायल हुआ था। प्रत्याशी का आरोप है कि विपक्षी ने मतदान केंद्र से बाहर फायर कर दहशत फैलाई।
शिकायत चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को प्रत्याशी संग कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर पुनर्मतदान की मांग करते हुए अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुनर्मतदान नहीं कराने पर जिला प्रशासन के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है। जयवीर सिंह, ग्रीशचंद्र, विरेश चंद्र, रूकमेश कुमार, जयदलाल आदि मौजूद रहे।