फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenager found after 3 days, accused of keeping unconscious by giving injection

Etah News: 3 दिन बाद मिली किशोरी, इंजेक्शन लगाकर बेहोश रखने का आरोप

Sun, 23 Jun 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 23 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Teenager found after 3 days, accused of keeping unconscious by giving injection
एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी 19 जून की रात लापता हो गई। तीन दिन बाद शनिवार सुबह लगभग 4 बजे महिला थाने पहुंची। आरोप लगाया कि कुछ युवक उसको ले गए और नशे के इंजेक्शन लगाकर अज्ञात स्थान पर रखा। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।किशोरी के भाई ने बताया कि 19 जून की रात 15 वर्षीय बहन बिना बताए घर से चली गई। जिसके चलते सभी लोग परेशान हो गए। सब जगह ढूंढ़ा मगर पता नहीं लगा। थाना अलीगंज में शुक्रवार को गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार सुबह सूचना मिली कि बहन महिला थाना एटा पर पहुंची है। हम लोग वहां पहुंचे और उसको लेकर घर आ गए।
विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि उसको ले जाने वाले युवकों ने मुंह पर पट्टी बांध दी थी। नशे के इंजेक्शन लगाए गए, जिसके कारण उसको कुछ भी याद नहीं है। सीओ अलीगंज शुधांशु शेखर ने बताया कि अलग-अलग तरीके के बयान आने के कारण मामला स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। मामले की बारीकी के साथ छानबीन कराई जाएगी। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




संबंध बनाने का प्रस्ताव ठुकराया तो महिला को पीटा
मिरहची। थाना क्षेत्र के अंतर्गत व्यक्ति ने मोहल्ले की विवाहित महिला से शारीरिक संबंध बनाने को कहा। महिला ने ठुकरा दिया तो आरोपी व उसके तीन साथियों ने घर में घुसकर महिला की पिटाई और छेड़छाड़ की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि मेरे घर के पास गली में रहने वाला कृष्णा उर्फ गब्बर ने 21 जून की शाम गलत काम करने का दबाव बनाया। मना करने पर गालीगलौज की। मैं भागकर अपने घर आ गई तो वह साथी मनोज, देवेंद्र, रामदास के साथ घर में घुस आया। आरोपियों पिटाई कर छेड़छाड़ की। चीख-पुकार सुनकर आए पड़ोसियों ने बचाया। महिला अपने छोटे चार बच्चों के साथ घर में रहती है। उसका पति जयपुर में नौकरी करता है। प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत वर्मा ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed