Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenager dies after coming into contact with an electrified pole while setting up a wedding tent

Etah News: शादी का टेंट लगाते समय पोल में दौड़ा करंट, किशोर की मौत

Sun, 29 Nov 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 29 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after coming into contact with an electrified pole while setting up a wedding tent
अनुज फाइल फोटो
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र के जीसुखपुर गांव में शादी समारोह के लिए टेंट लगाते समय करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। टेंट के लोहे के पोल में करंट उतरने से हादसा हुआ। गंभीर रूप से झुलसे किशोर को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। जीसुखपुर निवासी संतोष के यहां शादी समारोह था। शनिवार रात करीब 12 बजे गांव का ही अनुज (16) पुत्र बलबीर सिंह टेंट लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान टेंट के पोल में अचानक करंट उतर आया। पोल के संपर्क में आते ही अनुज करंट की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

परिजन अनुज को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के मामा रामसनेही ने बताया कि अनुज चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता बलबीर सिंह की 12 वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। किशोर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि बागवाला क्षेत्र के जीसुखपुर गांव में शादी का टेंट लगाते समय किशोर की झुलस कर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed