फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   teen ghante band raha nidhauleekalaan ka baajaar

तीन घंटे बंद रहा निधौलीकलां का बाजार

Tue, 25 Oct 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
teen ghante band raha nidhauleekalaan ka baajaar
फूटा व्यापारियों का गुस्सा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
निधौली कलां निवासी व्यापारी को सोमवार को झूठे मामले में जेल भेजने के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों का गुस्सा फूटा पड़ा। पुलिस कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध कर मंगलवार को तीन घटे तक बाजार बंद रखा। मौके पर पहुंचे पुलिस बल से व्यापारियों की नोकझोंक भी हुई। व्यापारियाें ने एसएसपी से शिकायत कर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन

निधौली कलां निवासी व्यापारी अमर गुप्ता, संजय गुप्ता, मोनी गुप्ता ने बताया कि कस्बा निधौलीकलां के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी ऋषीकांत की मोबाइल की दुकान है। कुछ महीनों पहले इसकी दुकान से चोरी हुई थी जिसकी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने खुलासा करते हुए कुछ मोबाइल बरामद किए और बाकी सामान की आजतक रिकवरी नहीं की। आरोप है कि सोमवार को उसी रिकवरी को लेकर व्यापारी ऋषीकांत थाने पर पता लगाने गया था। व्यापारियों की माने तो इससे पहले भी 22 अक्तूबर को पीड़ित थाने गया, लेकिन पुलिस ने गाली-गलौज कर भगा दिया था। आरोप है कि इसी से गुस्साई पुलिस ने 23 अक्तूबर को ऋषीकांत को दुकान से पकड़ लिया और नशीला पाउडर रखने के आरोप में जेल भेज दिया। इसी को लेकर व्यापारियों ने मंगलवार को निधौली पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते ही बाजार बद करा कर जमकर हंगामा बरपाया। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसओ से व्यापारियों की तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने व्यापारियों को समझाबुझाकर बाजार खुलवा दिया। इस दौरान तीन घंटे तक बाजार बंद रहा। शाम को लामबंद व्यापारियों ने एसएसपी अजय शंकर राय से शिकायत कर मामले जांच कराने की मांग की है। एसएसपी ने तफ्तीश के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। शिकायत करने वाले व्यापारियों में संजय गुप्ता, नरेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, सुभाष, विशाल, सतीश, दिग्गज गुप्ता समेत अनेक व्यापारी शामिल हैं। ।
विज्ञापन

 -----
पकड़ा गया युवक सट्टे का काम करता है। कोई गलत कार्रवाई नहीं हुई है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से नशीला पाउडर मिला था। बाजार खुल गया है। कुछ देर के लिए बाजार बंद कराने की कोशिश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                         - जितेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष निधौलीकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed