{"_id":"60d872428ebc3e719c7437f1","slug":"suspense-over-bjp-s-second-candidate-etah-news-agr497475363","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के दूसरे प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के दूसरे प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस
विज्ञापन
एटा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को सपा और भाजपा की ओर से दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। हालांकि सपा के दोनों नामांकन एक ही परिवार के हैं और दूसरे प्रत्याशी की नाम वापसी होना तय है, लेकिन भाजपा के दूसरे प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। उनके चुनाव लड़ने या न लड़ने को लेकर पार्टी पदाधिकारी भी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। उधर, प्रत्याशी गीता देवी के पति रामौतार का कहना है कि हम चुनाव अलग से नहीं लड़ रहे, पार्टी ही लड़ा रही है।
29 को नाम वापसी का कार्यक्रम
चुनाव आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रत्याशियों के लिए नाम वापसी का समय 29 जून को तय किया गया है। डीएम न्यायालय कक्ष में पहुंचकर प्रत्याशी, उनका प्रस्तावक या अनुमोदक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की सूचना दे सकेंगे।