{"_id":"5f3032e68ebc3e3cfa6193e7","slug":"sucide-etah-news-agr454221616","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला शांती नगर में शनिवार की देर रात एक युवक का शव कमरे में प्लास्टिक के पाइप के सहारे फंदे पर लटका मिला है। युवक के पैर जमीन पर घुटने के बल टिके होने के चलते परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया है।
शहर के मोहल्ला शांती नगर (नगला पोता) निवासी सुराजदेवी पत्नी महेशचंद्र के मकान में किराए पर कमरा लेकर प्रदीप कुमार (25) पुत्र शीलेंद्र सिंह रह रहा था। मकान मालिक ने शनिवार की देर रात कमरे में पानी के पाइप के सहारे युवक का शव लटका देखा। इसकी खबर पुलिस को दी गई और पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव को उतारा और फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई।
मृतक के भाई कृष्णवीर सिंह ने बताया कि प्रदीप एक दूध कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर एटा में ही कार्यरत था। शनिवार की शाम छह बजे तक अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई थी। इसके बाद कमरे पर पहुंचा और शव मिलने की खबर मिली। आरोप है कि भाई का शव घुटने के बल जमीन पर पड़ा मिला है।
विज्ञापन
इसको लेकर हत्या की आशंका बनी हुई हैं। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि जिस स्थिति में शव मिला था, वह प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या करने जैसा है। पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।