फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sub-inspector who made offensive remarks to woman created ruckus at police station

UP: 'गंदे आदमी के साथ कैसे...', महिला से की अश्लील बातें, फिर थाने में अर्धनग्न हुआ दरोगा; जानें पूरा मामला

Wed, 14 Jan 2026 07:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 14 Jan 2026 07:11 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक दरोगा ने महिला से फोन पर अश्लील बातें की। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया। इसके बाद दरोगा ने थाने में हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
sub-inspector who made offensive remarks to woman created ruckus at police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में महिला के साथ फोन पर अश्लील बातें करने वाले दरोगा को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही उसने थाने में अर्धनग्न होकर हंगामा कर डाला। बागवाला थाना प्रभारी ने आरोपी दरोगा के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना बागवाला में तैनात दरोगा चंद्रशेखर गौतम का एक महिला के साथ अश्लील बातचीत करने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। दरोगा पर जबरन इस प्रकार की बातें करने का दबाव डालने का आरोप लगाया। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने 12 जनवरी को उपनिरीक्षक चंद्रशेखर गौतम को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ओमप्रकाश की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में लिखा है कि जानकारी मिलते ही वह भड़क गया। 13 जनवरी को वह थाने में आया और अर्धनग्न होकर हंगामा करने लगा। जब पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया तो वह भड़क गया। इसमें लिखा है कि इसके बाद थाना प्रभारी कार्यालय में आकर गाली-गलौज करने लगा। उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। इतना ही नहीं आरोपी दरोगा ने सरकारी काम में बाधा भी डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पत्नी पहुंची एसएसपी के पास, माफ करने की लगाई गुहार
जानकारी मिलते ही आरोपी दरोगा की पत्नी सीओ सिटी कार्यालय पर मौजूद एसएसपी के पास पहुंच गई। यहां हाथ जोड़कर दरोगा को माफ कर देने की गुहार लगाई। एसएसपी ने साफ कहा कि दरोगा की ओर से किया गया अपराध अक्षम्य है। किसी महिला के साथ इस प्रकार की बातें जब पुलिसकर्मी ही करने लगेंगे तो फिर कानून से लोगों का भरोसा उठ जाएगा।
 

विवेचना के दौरान लिया था महिला का मोबाइल नंबर
थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि गत वर्ष जुलाई माह में एक गांव निवासी महिला ने अपने पति के खिलाफ पिटाई करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उपनिरीक्षक चंद्रशेखर गौतम उसी मामले की विवेचना कर रहे थे। महिला का आरोप है कि दरोगा ने जानकारी लेने के लिए उसका मोबाइल नंबर लिया था।

 

कैसे रह लेती हो इस गंदे आदमी के साथ...
वायरल ऑडियो में आरोपी दरोगा महिला से पूछता है कि पति कहां है? जब वह कहती है कि खेत पर फसल में पानी लगाने गए हैं तो दरोगा आपत्तिजनक बातें करने लगता है। पति को बड़ी दाढ़ी वाला और कभी न नहाने वाला बताते हुए कहता है कि उसके साथ कैसे रह लेती हो। बेहद गोपनीय व व्यक्तिगत बातें महिला से पूछता है और किसी को न बताने के लिए कसम भी लेता है। कहता है कि फल चाहिए तो फल वाली, कमल चाहिए तो कमल वाली और नीलकमल चाहिए तो नीलकमल वाली मेहनत करनी पड़ेगी। 25 मिनट तक वह महिला से इस तरह की आपत्तिजनक व अश्लील बातें करता रहा।

ये भी पढ़ें-Taj Mahal: 15 से 17 जनवरी तक ताजमहल में निशुल्क प्रवेश, इस दिन चढ़ेगी 1620 मीटर लंबी चादर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed