{"_id":"9624e7f8bb81b77ff933eb0b1e184659","slug":"students-taught-yoga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को सिखाया योग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को सिखाया योग
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसजीएम पब्लिक स्कूल में चल रहे साप्ताहिक योग शिविर का शनिवार को समापन हो गया। प्रशिक्षकों ने बच्चों को शिविर में योग की बारीकियां सिखाई। साथ ही योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रूप किशोर कुशवाह ने कहा कि योग कई गंभीर बीमारियों का उपचार है। जिस व्यक्ति के जीवन के हिस्से में योग शामिल है वह पूरी जिंदगी निरोग रह सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। योग शिक्षक रामेश कुमार शर्मा ने बताया कि साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को योग की विभिन्न क्रियाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अनुलोम-विलोम व प्राणायाम ही योग की ऐसी क्रियाएं हैं जिनको यदि दैनिक जीवन में शामिल कर लिया जाए तो कई रोगों से मुक्ति मिल सकती है। प्रधानाचार्य रवीश कुमार सिंह ने समापन शिविर में सभी अतिथियों व प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया। गजेंद्र सिंह, संजीव प्रताप, रोहित, मोहित, दिनेश, आशीष राजपूत, पंडित राम किशोर, पंकज कुमार, देवेंद्र कुमार, रजनी, अर्चना आदि मौजूद रहे।