फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Student's leg fractured due to bench falling, teacher kept him sitting

Etah News: बेंच गिरने से छात्र के पैर में हुआ फ्रेक्चर, बैठाए रहे शिक्षक

Sun, 24 Nov 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 24 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Student's leg fractured due to bench falling, teacher kept him sitting
एटा। शहर के मोहल्ला श्याम नगर निवासी ठाकुरदास ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग को शिकायत भेजी है। बताया कि उनका बेटा केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 4 का छात्र है। 21 नवंबर को विद्यालय में उसके पैर पर किसी तरह बेंच गिर गई, जिससे फ्रैक्चर हो गया। दर्द से करहाने के बावजूद शिक्षक उसे बैठाए रहे। न कोई इलाज दिया गया और न ही हम लोगों को सूचना ही दी।
विज्ञापन

ठाकुरदास का आरोप है कि 21 नवंबर को बेटा कक्षा कक्ष में बैठा हुआ था। कुछ बच्चे शोर-शराबा कर रहे थे। तभी किसी तरीके से एक बेंच बेटे के पैर पर गिर गई। जिससे उसको चोट लग गई और वह दर्द से कराहने लगा। बेटे ने कक्षा में आए अध्यापक से कहा तो उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी। विद्यालय की छुट्टी होने के बाद अन्य बच्चों ने किसी तरह उसे सहारा देकर दूसरी मंजिल से नीचे उतारा और वह घर पहुंचा। उसको लेकर हम लोग चिकित्सक के पास गए। एक्स-रे कराया तो मालूम पड़ा कि पैर में फ्रैक्चर है। अगले दिन विद्यालय के प्रधानाचार्य से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता।
विज्ञापन

आरोप है कि विद्यालय के संवेदनहीन अध्यापक और स्टाफ के चलते पहले भी पीटी के दौरान काफी बच्चे बेहोश हो गए थे। वहीं मेरे बच्चे के साथ भी इस प्रकार की घटना हुई है जो कि इन लोगों की भाव शून्यता को दिखाती है। विद्यालय प्रधानाचार्य शारदा सरन ने बताया कि इस प्रकार के आरोप लगाना गलत है। बच्चे ने किसी भी अध्यापक को परेशानी के बारे में नहीं बताया था। शिकायत के बाद घटना की जांच करा रहे हैं, जो भी चीजें निकलकर सामने आएंगी उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed