{"_id":"5de6a2c48ebc3e54c76eb5c7","slug":"strike-stope-advocate-court-etah-etah-news-agr418320118","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पर लौटे वकील, कचहरी पर दिखी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम पर लौटे वकील, कचहरी पर दिखी रौनक
विज्ञापन
कई दिनों हड़ताल पर पहने के बाद काम पर लौटे अधिवक्ताओं और वाद कारियों में दिखी खुशी - संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। 22 दिनों से चल रही कलक्ट्रेट बार के वकीलों की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। वकीलों के काम पर लौटने से वादकारियों ने राहत की सांस ली। लंबे समय बाद कचहरी में रौनक दिखाई दी। सोमवार को पुलिस का आश्वासन मिलने के बाद अधिवक्ताओं सुचारू रूप से काम करने का निर्णय लिया।
बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव राकेश यादव के पुत्र आकाश यादव पर नौ नवंबर को हमला किया गया था। वारदात के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए। अधिवक्ता इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने कार्य बहिष्कार कर अनशन शुरू कर दिया।
सोमवार एसएसपी सुनील कुमार सिंह से अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल मिला। एसएसपी ने अधिवक्ताओं को जल्द अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। वकीलों ने भी मंगलवार से काम पर लौटने का वादा किया। लंबे समय तक कचहरी पर वकीलों द्वारा कार्य नहीं किए जाने के चलते वादकारी परेशान थे। लोगों की जमानत तक नहीं हो पा रहीं थी। मंगलवार को कचहरी में लोगाें की भीड़ उमड़ी।