{"_id":"6307b8d4b6ac47651c0fbf36","slug":"sir-daughter-in-law-kicked-out-of-the-house-etah-news-agr544488564","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! बहू-बेटे ने धक्के मारकर घर से निकाल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! बहू-बेटे ने धक्के मारकर घर से निकाल दिया
विज्ञापन
अलीगंज थाने में अपनी व्यथा बताता बुजुर्ग दंपती ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज। कस्बे के मोहल्ला लुहारी दरवाजा निवासी बुजुर्ग दंपती बृहस्पतिवार को परेशान हाल थाने में पहुंचे। अपनी व्यथा बताते हुए आंखों से आंसू छलक उठे। कहा कि बहू और बेटे ने धक्के मारकर घर से निकाल दिया। इस उम्र में अब कहां जाएं? ओमवती ने पुलिस को बताया उनके दो बेटे हैं। जिनमें से एक आगरा रहता है। छोटा बेटा आलोक अपनी पत्नी के साथ यहां रहता है।
वह सरकारी नौकरी करता है। बहु-बेटे हम लोगों को खाना-पीना नहीं देना चाहते हैं। बीमारी में दवा नहीं दिलाते हैं। बहू और बेटे को एक मकान दे दिया है। दूसरे मकान में हम लोग रहते हैं। बृहस्पतिवार को सुबह बहू-बेटा आए और मुझे व मेरे पति जगदीश चंद्र को धक्के मारकर हमारे घर से बाहर निकाल दिया और घर में ताला डाल दिया।
हम लोगों ने दोनों की काफी मिन्नतें कीं, लेकिन एक न सुनी। बुजुर्ग दंपती की बात सुन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पहुंचने से पहले ही बहू-बेटा भाग गए। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मीणा ने बताया कि बुजुर्ग दंपती ने अपने बहु-बेटे के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। उनको बेघर नहीं होने दिया जाएगा। उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। उन लोगों को प्रताड़ित नहीं करने देंगे।