फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sign of new politics in SP, Jugendra Singh's family missing from hoardings

सपा में नई राजनीति का संकेत: अखिलेश की उन नेताओं से दूरी...जिनकी कभी बोलती थी तूती; होर्डिंग पर भी न मिली जगह

Tue, 30 Apr 2024 01:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 30 Apr 2024 01:37 PM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उन नेताओं से दूरी बनाई, जिनकी कभी एटा में तूती बोलती थी। हालत ये थी कि इन नेताओं को सपा मुखिया के होर्डिंग पर भी जगह नहीं मिली।
 

विज्ञापन
Sign of new politics in SP, Jugendra Singh's family missing from hoardings
अखिलेश यादव एटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं राजनीति करवट बदलती है। राजनेताओं का भविष्य भी इसके साथ डांवाडोल होता है। कभी एटा की राजनीति और हर चुनाव में दबदबा रखने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह और उनका पूरा परिवार सोमवार को सपा की चुनावी रैली के होर्डिंग से पूरी तरह लापता था। पार्टी का प्रत्याशी शाक्य और विरोधी प्रत्याशी लोधी है, तो इन दोनों जातियों पर अधिक फोकस किया गया। अनकहे ढंग से पार्टी ने अपने बड़े स्थानीय नेताओं से किनारा कर लिया।
विज्ञापन


पूर्व में एटा लोकसभा सीट पर हमेशा ही यादव प्रत्याशी चुनाव लड़ते रहे हैं। वह हारे या जीते, दूसरी जाति का प्रत्याशी नहीं आता था, लेकिन इस बार बदलाव की आंधी आई। औरैया से शाक्य प्रत्याशी को चुनाव लड़ने भेजा गया। इसे लेकर यादव और इस समाज के तमाम नेता सहमत नहीं हुए। नतीजा, एक के बाद एक सपा के यादव नेताओं के पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने का सिलसिला चल पड़ा। भले ही सपा इन नेताओं का वजूद कम बताकर तसल्ली करने की कोशिश करे, लेकिन यादवों की असंतुष्टि को नहीं नकार सकती है।
विज्ञापन

 

सोमवार को शहर के सैनिक पड़ाव का नजारा देखकर भी सपा समर्थकों और यादवों को खिन्नता हुई। पूरा मैदान तमाम होर्डिंगों से अटा हुआ था, लेकिन इसमें एक भी हाेर्डिंग पर सपा नेता पूर्व जिला पंचायल अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके किसी परिजन का फोटो नहीं था। मंच पर जुगेंद्र सिंह यादव की पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव को तो जगह दी गई, लेकिन उनके नाम का भी कोई होर्डिंग नहीं था, जो अपने आपमें सवाल खड़ा कर रहा था कि क्या पार्टी इन नेताओं को दरकिनार अपनी छवि बदलने का प्रयास कर रही है? या मौजूदा प्रत्याशी के आगे यादव नेताओं का प्रभाव कम हो रहा है?

 
विज्ञापन

मंच पर ये रहे मौजूद
सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, किरन यादव, कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अनिल सोलंकी आदि मंच पर मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

79 सीटें जीत रहे, एक पर संघर्ष
सभा के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन 79 सीटें जीत रहा है। बिना किसी सीट का नाम लिए कहा, एक पर संघर्ष है। वहीं, रविवार को कासगंज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और जलेसर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के दिवंगत होने पर शोक संवेदना व्यक्त न करने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में कहा कि जैसे ही खबर मिली, सबसे पहले रात 10 बजे मैंने ही उनके परिवार को फोन किया था। हमने तो उन्हें एटा से उस समय सांसद बनाया, जब भाजपा वालों ने उनका अपमान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed