फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Shiva in the heart, praises of Har-Har on the mouth

Etah News: हृदय में शिव, मुंह पर हर-हर के जयकारे

Sun, 28 Jul 2024 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Shiva in the heart, praises of Har-Har on the mouth
एटा। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर कांवड़ियों के जत्थे चल रहे हैं। उनके हृदय में शिव और मुंह पर हर-हर, बम-बम के जयकारे हैं। बिना थके और बिना रुके आस्था में सराबोर कांवड़िये लंबी यात्राएं कर रहे हैं।
विज्ञापन

श्रावण मास में कांवड़ से गंगाजल लाकर अपने देवस्थानों, शिवालयों और मंदिरों में चढ़ाने की परंपरा है। गंगा घाट कछला और सोरों जी से प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान के कांवड़िए आस्था से सरावोर होकर लंबी यात्राएं करते हैं। इसके बाद अपने देवस्थानों पर जलाभिषेक कर पुण्य कमाते हैं।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के जिला मुरैना और राजस्थान के धौलपुर, भरतपुर के लाखों भक्त कांवड़ लेकर वर्तमान में यात्राएं कर रहे रहे हैं। इनको जगह-जगह शिविर लगाकर लोग सुविधाएं दी जा रही हैं। कांवड़ियों की कहना है कि मां गंगा में ऐसी शक्ति है कि कांवड़ कंधे पर रखने के बाद थकान दूर हो जाती है और यात्रा का आनंद ही अलग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उप्र सरकार का नाम लिखाने का आदेश अच्छा
कांवड़ियों का कहना था कि उप्र सरकार ने होटलों, ढाबों और खानपान की दुकानें आदि पर मालिकों का नाम लिखाने का जो आदेश दिया, अच्छा है। इससे मालिक का पता चल जाता है और हमारी आस्था बरकरार बनी रहती है। लेकिन इस फैसले पर भी राजनीति की जा रही है।



गंगाघाट सोरों जी से शनिवार की सुबह कांवड़ लेकर निकले हैं। मध्य प्रदेश के मुरैना तक यात्रा करनी है। अपने देवस्थान पर श्रद्धाभाव से जलाभिषेक कर पुण्य कमाएंगे।
रन सिंह, रामपुर, मुरैना



कांवड़ यात्रा आस्था के साथ की जाती है। जब चलते हैं तो भगवान शिव का स्मरण करके निकलते हैं। इससे थकान महसूस नहीं होती।
गोलू सिंह, गढि़या, मुरैना




कांवड़ यात्रा मार्गों पर घूमते रहें जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट
एटा। कांवड़ यात्रा मार्गों पर निकलते हुए डीएम ने कांवड़ियों से बात कर व्यवस्थाएं पूछीं। वहीं, बनाए गए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर घूमते रहें।
डीएम प्रेम रंजन सिंह ने एसएसपी श्याम नारायण सिंह के साथ जलेसर क्षेत्र में शनिवार को एटा-टूंडला मार्ग, शकरौली मार्ग का जायजा लिया। बसुंधरा, अवागढ़, जरानी कलां चौकी, इसौली चौराहा आदि स्थानों का निरीक्षण किया। कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मार्गाें पर बैरिकेडिंग इस प्रकार की जाए कि जनसामान्य को आवागमन में कोई परेशानी न हो।

कहा कि ट्रैफिक डायवर्जन पॉइंट पर उचित प्रकाश व्यवस्था कराई जाए। कांवड़ यात्रा मार्गाें पर पेयजल की व्यवस्था करें। शिविरों में भी साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में 5 जोनल मजिस्ट्रेट और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। अधीक्षण अभियंता विद्युत पीके सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वैभव आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed